

आजसू पार्टी का मिलन समारोह 08 सितंबर को
डीजे न्यूज, धनबाद:
धनबाद टाउन हॉल में 08 सितंबर को आजसू पार्टी का मिलन समारोह आयोजित की ग ई है। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर हज़ारो युवा आजसू में शामिल होंगे। बुधवार को गांधी सेवा सदन धनबाद में आयोजित पत्रकार वार्ता में उक्त जानकारी देते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में पार्टी सुप्रीमो सह पूर्व उप मुख्य्मंत्री सुदेश महतो शामिल होंगे।गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, मांडू विधायक तिवारी महतो, पूर्व विधायक गोमिया लम्बोदर महतो, पूर्व विधायक राम चंद्र सहिस, झारखंड आंदोलनकारी देव शरण भगत, धनबाद जिला प्रभारी अजय कुमार सिंह भी मौजूद रहेंगे। पत्रकार वार्ता में अधिवक्ता संघ प्रदेश संयोजक राधेश्याम गोस्वामी, आजसू पार्टी के महासचिव संतोष महतो, युवा आजसू प्रदेश संयोजक हीरालाल महतो, जिला उपाध्यक्ष नरेश महतो, सांसद प्रतिनिधि गिरधारी महतो, प्रखंड अध्यक्ष नरेश महतो, भास्कर ओझा, रति लाल महतो, सौरभ महतो, साधन महतो, देव नारायण महतो, टुनटुन महतो, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
