आजसू छात्र संघ के नेताओ ने किया रक्तदान
डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड स्थापना दिवस के रजत स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के शुभ अवसर पर शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में आजसू छात्र संघ के पदाधिकारियों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
रक्तवीरों में प्रदेश महासचिव विशाल महतो, जिला वरीय उपाध्यक्ष राज हाजरा, विवि संयोजक सुदामा महतो, जिला महासचिव नितेश महतो, छात्र नेता राज वर्धन सिंह, रौनक राज, मलय रवानी, सुभाष राय, विवेक महतो, अंकित कुमार हैं।