आईआईटी (आईएसएम) में तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा शिविर का शुभारंभ

Advertisements

आईआईटी (आईएसएम) में तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा शिविर का शुभारंभ

डीजे न्यूज, धनबाद: रीजनल पासपोर्ट ऑफिस, रांची  द्वारा आईआईटी (आईएसएम) धनबाद  के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय मोबाइल पासपोर्ट सेवा शिविर का मंगलवार को संस्थान परिसर स्थित ओल्ड लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स में शुभारंभ किया गया। यह शिविर 28 से 30 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा।
शिविर का उदघाटन संस्थान के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर रीजनल पासपोर्ट ऑफिस, रांची के अधिकारी एवं कर्मचारी, संस्थान के संकाय सदस्य, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. मिश्रा ने कहा कि  यह शिविर विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों के लिए काफी सुविधाजनक है, जिससे वे आसानी से पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने आगे कहा, “मोबाइल वैन सुविधा के माध्यम से दस्तावेज सत्यापन और आवेदन प्रक्रिया एक ही स्थान पर हो रही है, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है। इस उपयोगी पहल के लिए रीजनल पासपोर्ट ऑफिस, रांची का आभार व्यक्त करता हूं।
रीजनल पासपोर्ट ऑफिस, रांची की टीम का नेतृत्व वरिष्ठ अधीक्षक  जगनारायण प्रसाद कर रहे हैं, जो अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर शिविर के सुचारू संचालन को सुनिश्चित कर रहे हैं।
यह पहल आईआईटी (आईएसएम) समुदाय को परिसर में ही पासपोर्ट सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान और प्रक्रिया अधिक प्रभावी हो सके।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top