आदर्श श्रमिक उच्च विद्यालय गोलकडीह में प्रभात फेरी, स्वच्छता का दिया संदेश

आदर्श श्रमिक उच्च विद्यालय गोलकडीह में प्रभात फेरी, स्वच्छता का दिया संदेश

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : बीसीसीएल की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत शनिवार को आदर्श श्रमिक उच्च विद्यालय, गोलकडीह में प्रभात फेरी निकाली गई। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) क्षेत्र बस्ताकोला के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं बीसीसीएल के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रभात फेरी के दौरान स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि हम जहां रहते हैं, वहां आसपास स्वच्छता बनाए रखना बेहद जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं स्वच्छता का पालन करना चाहिए, तभी स्वच्छता अभियान को सफल बनाया जा सकता है। प्रभात फेरी तिसरा थाना से रानी सती मंदिर होते हुए विद्यालय परिसर तक निकाली गई। इस अवसर पर शिव कुमार (बीसीसीएल पदाधिकारी), प्राचार्य उमेश कुमार रवानी, विश्वजीत मुखर्जी, अमित कुमार साव, दिनेश रजक, कृष्णा कुमार, शिक्षक गणेश चटर्जी, मो. नसीम खान, मनोज कुमार सिंह, अरविन्द पाण्डेय, मदन मोहन मुखर्जी, सपने चटर्जी, पंकज कुमार रवानी, अमर निषाद, सुलेखा कुमारी, नेहा कुमारी, राखी कुमारी, सुनील कुमार रवानी, अर्जुन रवानी, इंदु सिंह, बंदना कुमारी, आदित्य मंडल सहित विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी में भाग लिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top