Advertisements

आदिवासी समाज की प्रकृति के प्रति आस्था और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है बाहा पर्व : मथुरा महतो
डीजे न्यूज, तोपचांची, धनबाद : बाहा पर्व का आयोजन तोपचांची प्रखंड के सिंहदहा पंचायत के पथलचपड़ा गांव में हुआ। आदिवासी समाज के लोगों ने पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने मांदर बजाकर लोगों को पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि बाहा पर्व आदिवासी समाज की प्रकृति के प्रति आस्था और उनकी सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। आदिवासी महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य और संगीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कई प्रमुख लोग मौजूद थे।