Advertisements

आदित्य अग्रवाल बने मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष
डीजे न्यूज, गोविंदपुर(धनबाद) : मारवाड़ी युवा मंच गोविंदपुर शाखा के कोषाध्यक्ष आदित्य अग्रवाल झारखंड प्रांत के मंडल 7 का निर्विरोध प्रांतीय उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। मंडल 7 के अधीन 11 शाखा धनबाद, गोविंदपुर, सरायढ़ेला, गोविंदपुर उन्नति, धनबाद शक्ति, धनबाद उदय, निरसा, धनबाद स्टार्स, चिरकुंडा, धैया एवं हीरापुर कार्यरत है। आदित्य प्रांतीय सहायक मंत्री का भी पद संभाल रहे हैं। अग्रवाल 2024-25 का प्रांतीय सर्वश्रेष्ठ सहायक मंत्री का पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं।