धनबाद जिले में शिक्षा विभाग के रिक्त पदों पर त्वरित व्यवस्था, तीन बीईईओ को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार

Advertisements

धनबाद जिले में शिक्षा विभाग के रिक्त पदों पर त्वरित व्यवस्था, तीन बीईईओ को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार

नये क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारियों की पदस्थापन तक जारी रहेगा आदेश

डीजे न्यूज, धनबाद : झारखंड शिक्षा विभाग के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, धनबाद द्वारा जिले में रिक्त पड़े क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी के पदों पर त्वरित कार्य संचालन सुनिश्चित करने के लिए तीन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों (BEEO)को अस्थायी रूप से अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह आदेश 13 मई को जारी किया गया।

जारी आदेश के अनुसार

रीना कुमारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, बलियापुर को क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, गोविंदपुर के कार्यों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अशोक कुमार पाल, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, निरसा-1 को क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, बाघमारा के कार्यालय का प्रभार सौंपा गया है।

बिनोद प्रसाद मोदी, वर्तमान क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, बाघमारा को क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, धनबाद के कार्यों के लिए अधिकृत किया गया है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा है कि यह व्यवस्था अस्थायी रूप से की गई है और जैसे ही नये क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारियों की पदस्थापन होगी, यह आदेश स्वतः निरस्त हो जाएगा।

इस आदेश की प्रतिलिपि संबंधित कोषागार पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी-सह-निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों, बीआरसी समन्वयकों एवं नवप्राधिकृत पदाधिकारियों को भेजी गई है ताकि प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न हो।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top