राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में सम्मानित होंगे धनबाद के मेधावी छात्र-छात्राएं

राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में सम्मानित होंगे धनबाद के मेधावी छात्र-छात्राएं

डीजे न्यूज, धनबाद: शनिवार को खेलगांव, राँची में भव्य राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 (जे.ए.सी., सी.बी.एस.ई., आइ.सी.एस.ई.), सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के फर्स्ट टॉपर्स, आकांक्षा से चयनित छात्र-छात्राओं तथा ई-शिक्षा महोत्सव 2025 के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अभिषेक झा ने बताया कि समारोह में जैक बोर्ड से कक्षा-12वीं (विज्ञान) की राशिदा नाज़ (डीएवी +2 हाई स्कूल, पाथरडीह), आइसीएसई बोर्ड से कक्षा-12वीं (वाणिज्य) के प्रतीक कुमार अग्रवाल (लोयला स्कूल, तालडांगा), सीबीएसई बोर्ड से कक्षा-10वीं के प्रणय गिरि (धनबाद पब्लिक स्कूल, के.जी. आश्रम), सीबीएसई बोर्ड से कक्षा-12वीं (विज्ञान) की पूनम कुमारी (एस.एस.एल.एन.टी. गर्ल्स सीएम एसओई, धनबाद) तथा सीबीएसई बोर्ड से कक्षा-12वीं (वाणिज्य) के तुषार अग्रवाल (डिस्ट्रिक्ट सीएम एसओई, धनबाद) को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार धनबाद जिले के चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं को राँची ले जाने के लिए निःशुल्क वाहन की व्यवस्था की गई है। सभी मेघावी छात्र शनिवार को मिश्रित भवन परिसर से राँची के लिए प्रस्थान करेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top