बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह का मनाया गया जन्मदिन

बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह का मनाया गया जन्मदिन

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): जोड़ापोखर में शुक्रवार को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सह बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह का जन्मदिन उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने केक काटकर विधायक को जन्मदिन की बधाई दी तथा मिठाइयां वितरित कर खुशियां साझा कीं।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतपाल सिंह ब्रोका ने कहा कि कुमार जयमंगल सिंह हमेशा शोषितों, पीड़ितों और मजदूरों के अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठाते रहे हैं। जनसेवा को अपना कर्तव्य मानते हुए वे आम जनता की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। उनका जीवन समाज के प्रति समर्पण और सेवा भावना का उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि विधायक के प्रयासों से क्षेत्र में  जनहित के मुद्दों पर उनकी सक्रियता के कारण आम जनता के बीच उनके प्रति विश्वास और सम्मान बढ़ा है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विधायक के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी जनसेवा के कार्यों को इसी समर्पण के साथ जारी रखेंगे।

कार्यक्रम में अरुण डरावनी, पप्पू सिंह, संतोष सिंह, नमिता दास, रतन दास, श्यामल चटर्जी, भोला पासवान, नीतू मोदक, जीतू मोदक, सनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top