जानलेवा हमला मामले के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जानलेवा हमला मामले के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):

कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद पांच नंबर में
महिला एवं नाबालिग बच्ची पर हुए जानलेवा हमला से जुड़े मामले के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों में संजय दास तथा जठला रविदास शामिल हैं। दोनों छाताबाद पांच नंबर, रविदास टोला के रहने वाला है। उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मोहल्ले के ही यमुना दास ने घर में घुसकर पत्नी एवं  नावालिग बच्ची के साथ मारपीट करने तथा जान से मारने की नीयत से हमला तथा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए बुधवार को थाना में लिखित शिकायत दी थी। घटना में पत्नी और बच्वा के जख्मी होने व निचितपुर हॉस्पिटल में इलाजरत रहने का जिक्र किया है।
शिकायत के आलोक में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दोनों को धर दबोचा। पुलिस गुरुवार को दोनों आरोपियों को अदालत ले गई, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top