आश्वासन के बाद एसोसिएशन का धरना समाप्त, मुख्यालय स्तर पर निराकरण पर बनी सहमति

आश्वासन के बाद एसोसिएशन का धरना समाप्त, मुख्यालय स्तर पर निराकरण पर बनी सहमति

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): बैकवर्ड क्लास कोल एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन का धरना बुधवार को वार्ता के बाद खत्म हो गया।
बीसीसीएल लोदना एरिया के महाप्रबंधक के साथ संगठन के प्रतिनिधियों की वार्ता हुई। वार्ता के दौरान महाप्रबंधक ने 11 दिनों के बकाया वेतन से संबंधित दावा प्रपत्र का यथाशीघ्र निष्पादन कर भुगतान हेतु बीसीसीएल मुख्यालय भेजने की बात स्वीकार की। संगठन ने सकारात्मक पहल को स्वीकार करते हुए तीन दिवसीय धरना कार्यक्रम को समाप्त करने की घोषणा की।
इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष मदन राम, बीसीसीएल जोन अध्यक्ष राम दुलार सिंह, महामंत्री भोला यादव, संगठन महामंत्री सुभाष माली, रामनाथ गोप, गणेश कुमार, राज किशोर, अमरजीत यादव, महंगु पासवान, दीपक कुमार यादव, शेख बादशाह, राजकुमार साहू, बालेश्वर प्रसाद सहनी, योगेंद्र यादव, सुनील चंद्रवंशी, मनीष चंद्रवंशी, कृष्ण बाउरी, जोगिंदर हरि, राहुल नारायण, मुन्ना राजभर, मोहम्मद इम्तियाज, महफूज आलम, सदरे आलम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top