संक्षिप्त खबरें:-

संक्षिप्त खबरें:-

स्कार्पियो सवार लोगों के साथ बदतमीजी, वाहन में तोड़फोड़

बलियापुर: बलियापुर थाना क्षेत्र के सिंघियाटांड़ के पास मंगलवार देर रात कुछ लोगों ने स्कार्पियो में तोड़फोड़ की। साथ ही वाहन पर सवार लोगों के साथ बदतमीजी भी की। वाहन सवार आसनसोल से बलियापुर होते हुए राउलकेला शादी समारोह में जा रहे थे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को थाना ले आई है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से थाना में लिखित शिकायत नहीं दी गई है। घटना के बाद भुक्तभोगी सभी लोग गंतव्य के लिए निकल गए।
बताया जाता है कि सिंघियाटांड़ के पास एक शादी समारोह होने से सड़क किनारे कई वाहनें खड़ी थी। उधर से गुजर रही आसनसोल की बारातियों के साथ लोगों के बीच कुछ बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान लोगों ने स्कॉर्पियो वाहन पर तोड़फोड़ कर दिया।
—————————————————
प्रेमी जोड़ा शादी कर पहुंचा थाना

बलियापुर: एक सप्ताह पूर्व फरार प्रेमी जोड़ा बुधवार को बलियापुर थाना पहुंचा। दोनों ने मंदिर में शादी कर ली थी। थाना पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के अभिभावक को बुलाया गया।  दोनों पक्षों के रजामंदी पर युवती अपने प्रेमी के साथ उनके घर चली गई।

————————————————

लाभुकों ने की खाद्यान्न नहीं‌ मिलने की शिकायत
बलियापुर: बाघमारा पंचायत के मोदीडीह के दर्जनों पीडीएस लाभुक महिलाएं बुधवार को प्रखंड कार्यालय पहुंची। लाभुकों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजीत सिंह से नियमित खाद्यान्न नहीं मिलने की शिकायत की। लाभुक महिलाओं का आरोप है कि दुकानदार से कुछ भी बोलने पर धमकी दिया करते हैं। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top