झारखंड स्थापना दिवस पर प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया प्रतिभा का दम, मेडल से हुए सम्मानित

झारखंड स्थापना दिवस पर प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया प्रतिभा का दम, मेडल से हुए सम्मानित

डीजे न्यूज, हुसैनाबाद (पलामू): झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजकीयकृत मध्य विद्यालय हुसैनाबाद के परिसर में प्रखंड स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तथा कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने क्विज, निबंध, पेंटिंग और नृत्य में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

कक्षा 6 से 8 के क्विज प्रतियोगिता में राजकीय मध्य विद्यालय हुसैनाबाद के अंश कुमार पटेल ने प्रथम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय एकडरी के आयुष पाल ने द्वितीय तथा राजकीय मध्य विद्यालय हुसैनाबाद की वैष्णवी गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में राजकीयकृत मध्य विद्यालय हुसैनाबाद की पायल कुमारी प्रथम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय एकडरी के आयुष पाल द्वितीय तथा पीयूष विश्वकर्मा तृतीय रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में राजकीयकृत मध्य विद्यालय हुसैनाबाद की रानी सोनी प्रथम, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय गम्हरिया की परी कुमारी द्वितीय तथा फिजा परवीन तृतीय स्थान पर रहीं।

कक्षा 9 से 12 के क्विज प्रतियोगिता में बक्शी हाई स्कूल हुसैनाबाद के अंकित कुमार प्रथम, अमित कुमार प्रजापति द्वितीय तथा बालिका प्लस टू विद्यालय हुसैनाबाद की आकांक्षा कुमारी तृतीय रहीं। निबंध प्रतियोगिता में बालिका प्लस टू विद्यालय की हर्षिका कुमारी प्रथम, बक्शी हाई स्कूल के अंकित कुमार द्वितीय तथा बालिका प्लस टू विद्यालय की नीतू कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। पेंटिंग प्रतियोगिता में बक्शी हाई स्कूल के शिवम कुमार प्रथम, गर्ल्स हाई स्कूल की शाव्या परवीन द्वितीय तथा बालिका प्लस टू विद्यालय की आंचल कुमारी तृतीय रहीं।

नृत्य प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 वर्ग में प्रीति मधु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 6 से 8 वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय गम्हरिया की आकांक्षा कुमारी प्रथम, राजकीयकृत मध्य विद्यालय हुसैनाबाद की विष्णु प्रिया द्वितीय तथा कस्तूरबा गांधी विद्यालय की आरजू आफताब तृतीय रहीं।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों से सामान्य ज्ञान, इतिहास, संविधान, गणित, विज्ञान, हिंदी और अंग्रेजी से संबंधित सवाल पूछे गए। बच्चों ने प्रश्नोत्तरी में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी ज्ञान क्षमता का परिचय दिया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में बीआरपी विनय कुमार सिंह, रिसोर्स शिक्षक विनोद कुमार, पलामू प्रमंडल सोशल मीडिया प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता, कन्हैया प्रसाद, मध्य विद्यालय हुसैनाबाद के प्रधानाध्यापक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय एकडरी के प्रधानाध्यापक निर्मल कुमार तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय गम्हरिया के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार चौधरी की भूमिका रही। भाषाविद् एवं शिक्षिका सुषमा पांडेय ने अपने मधुर उद्बोधन और सतत प्रयासों से कार्यक्रम को आकर्षक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top