रामपुर की टीम ने नावागढ़ को हराकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

रामपुर की टीम ने नावागढ़ को हराकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): शेख बिरादरी व बेड़ा नौजवान कमेटी की ओर से बेड़ा नियामतपुर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में रामपुर की टीम ने खरखरी की टीम को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नवागढ़ की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 85 रन बनाए। वहीं जवाबी पारी खेलते हुए रामपुर की टीम ने 10 ओवर में कुल 90 रन बनाकर टूर्नामेंट जीत लिया। पूर्व विधायक आनंद महतो ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर उप प्रमुख आशा देवी, मुखिया उत्तम चौबे, पूर्व मुखिया रफीक अंसारी, समीर मुर्मू, विधायक प्रतिनिधि मुश्ताक आलम, देवाशीष पांडे, अख्तर अंसारी आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top