डिगवाडीह गुरुद्वारा में प्रकाशोत्सव आज
डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व डिगवाडीह गुरुद्वारा में आज, मंगलवार को श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। सोमवार को अंतिम दिन अहले सुबह प्रभातफेरी निकाली गई।।
प्रकाश पर्व को लेकर सिख समुदाय के लोग काफी उत्साहित हैं । 18 नवंबर से 22 नवंबर तक प्रतिदिन अहले सुबह चार बजे प्रभात फेरी निकाली जा रही थी । प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में सिख संगत अपने परिवार के साथ शामिल थे।
24 नवंबर को प्रकाश पर्व के मुख्य दिन सुबह आठ बजे सरदार इंद्रजीत सिंह के परिवार की ओर से निशान साहिब की सेवा की जाएगी। सुबह नौ बजे अखंड पाठ की समाप्ति होगी। इसके बाद स्त्री सत्संग की महिलाओं द्वारा शबद कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर वितरित किया जाएगा। वहीं शाम 7:30 बजे से 8:30 बजे तक गुरुद्वारा में विशेष कीर्तन का आयोजन होगा। कीर्तन की समाप्ति के बाद संगत के बीच चाय एवं नाश्ते का वितरण किया जाएगा। रात नौ बजे आतिशबाजी के साथ प्रकाश पर्व का उत्सव मनाया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से
गुरुद्वारा डिगवाडीह को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया है।