दो लाभुकों को मिला आवास का चाभी
बलियापुर: राज्य स्थापना दिवस के मौके पर भिखराजपुर एवं रखितपुर में शुक्रवार को अबुआ आवास योजना के दो लाभुकों को नवनिर्मित आवास का चाभी सौंप कर उन्हें गृह प्रवेश करवाया गया। बीडीओ प्रभाष चंद्र दास ने बताया कि अब तक विभिन्न पंचायतों में करीब तीन दर्जन लाभुकों को अबुआ आवास योजना के तहत गृह प्रवेश करवाया गया है। मौके पर बीपीआओ मोहम्मद आलम, मुखिया दिलीप कुमार महतो, पंचायत समिति सदस्य दिवाकर महतो, नईम अंसारी आदि थे।