टीबी मरीजों के बीच पोषण पोटली का वितरण

टीबी मरीजों के बीच पोषण पोटली का वितरण

डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर शुक्रवार को सदर अस्पताल, धनबाद में टीबी (क्षय रोग) उन्मूलन अभियान (NTEP, धनबाद) के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त आदित्य रंजन तथा उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने टीबी के मरीजों को पोषण पोटली (फूड बास्केट) प्रदान की।

मरीजों को दी गई प्रत्येक पोषण पोटली (फूड बास्केट) में पौष्टिक आहार के रूप में मूंग दाल, तूर (अरहर) दाल, मसूर दाल, चना, गुड़, मूंगफली, सोयाबीन बड़ी, सरसों तेल व अन्य आवश्यक पौष्टिक खाद्य सामग्रियां शामिल की गई हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त  आदित्य रंजन ने कहा कि टीबी के मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए नियमित दवा के साथ-साथ प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर आहार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और समाज के हर वर्ग को निक्षय मित्र बनकर इन मरीजों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।

पोषण पोटली प्राप्त करने वाले मरीजों से उपायुक्त ने बातचीत की, उनका हालचाल जाना तथा उन्हें नियमित रूप से दवा लेने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सन्नी राज, सिविल सर्जन डॉ संजीव कुमार समेत जिला स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारी, सदर अस्पताल के चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top