बेमौसम बारिश से धान की फसलों को क्षति की आशंका, कृषि वैज्ञानिक ने बताए बचाव के उपाय

बेमौसम बारिश से धान की फसलों को क्षति की आशंका, कृषि वैज्ञानिक ने बताए बचाव के उपाय

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): चक्रवर्ती तूफान अकवा के कारण बलियापुर क्षेत्र में शुक्रवार को झमाझम बारिश शुरू हुई है। इस बेमौसम बारिश से खेतों में लगी विभिन्न प्रकार की फसलों को  क्षति होने की आशंका ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि  खेतों में धान की फसलें पक कर तैयार है। अनेक किसान धान की फसलों की कटाई भी शुरू कर दी है। बारिश का पानी खेतों में जमा हो जाने से धान की फसलों को काफी क्षति होगी। खासकर कटाई के बाद जो धान की फसलें खेतों में पड़े हैं उन्हें काफी क्षति होगी। किसानों ने बताया कि बारिश के पानी से कटाई के बाद खेतों में पड़े धान की बालियां झड़ कर गिर जाएगी जिससे किसानों को भारी नुकसान होगा। इस संबंध में कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय कृषि वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार ने चक्रवर्ती तूफान एवं बारिश से बचाव के लिए कई सुझाव किसनों को दी है। उन्होंने किसानों को इस बेमौसम बारिश से फसलों के बचाव के लिए धान की कटाई के बाद उसे खुले खेतों में नहीं छोड़ने, बल्कि इकट्ठा कर ढक देने की सलाह दी है। ताकि धान की बालियों में फफूंदी ना पड़े। जिन खेतों में धान की फसलों की कटाई नहीं हुई है वहां बारिश के बाद खेतों को सूखने देने के बाद कटाई करें। इसके अलावा आलू, सरसों, गेहूं आदि की खेती के लिए खेतों में बीज डाल दिए गए हैं तो खेतों में बारिश का पानी जमने नहीं दे। खेतों में जमें बारिश का पानी की निकासी कर देने की सलाह दी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top