शुद्ध पेयजल की महत्व से कराया अवगत

शुद्ध पेयजल की महत्व से कराया अवगत

बलियापुर:  जगनकोचा आंगनबाड़ी केंद्र में  शुक्रवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से जल अर्पण दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को शुद्ध पेयजल के महत्व की जानकारी दी गई। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल पहचानने, पानी की बचत एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक होने पर बल दिया । मौके पर लोगों को जल संरक्षण के लिए संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में सुरूंगा पंचायत के मुखिया विजय कालिंदी, उप मुखिया संतोष महतो, सांसद प्रतिनिधि विजय रवानी, प्रमुख प्रतिनिधि विजय रजक, सेविका, सहायिका, पोषण सखी, जलसहिया आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top