मजदूरों के शोषण और भेदभाव के खिलाफ जश्रसं का एसटीजी डेको के समक्ष प्रदर्शन 23 को

मजदूरों के शोषण और भेदभाव के खिलाफ जश्रसं का एसटीजी डेको के समक्ष प्रदर्शन 23 को

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): छाताबाद में लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं ने स्थानीय ग्रामीणों के जीवन और सुरक्षा पर गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। एक ओर छाताबाद के लोग अपने घरों और गांव को बचाने की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बीसीसीएल प्रबंधन एवं आउटसोर्सिंग कंपनी की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। जनता श्रमिक संघ का कहना है कि छाताबाद को बचाने के लिए आईएसएम की विशेषज्ञ टीम से वैज्ञानिक जांच कराकर सुरक्षा के ठोस उपाय किए जाने चाहिए, लेकिन इसके विपरीत क्षेत्र में कोयला निकालने का काम किया जा रहा है। उक्त बातें संघ के केंद्रीय संगठन सचिव सह पूर्व पार्षद मासूम खान ने गुरुवार को पत्रकारों से कहीं।
छाताबाद में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि छाताबाद को उजाड़ने की साजिश और स्थानीय मजदूरों के साथ हो रहे शोषण एवं भेदभाव के विरोध में जनता श्रमिक संघ 23 नवंबर से STG (DECO) कंपनी के गेट के सामने अनिश्चितकालीन आंदोलन एवं विरोध प्रदर्शन शुरू करेगा। संघ का स्पष्ट कहना है कि जब तक मजदूरों से संबंधित नौ सूत्री मांगों एवं छाताबाद के ग्रामीणों से संबंधित मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन एवं विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

जनता श्रमिक संघ की प्रमुख मांग है कि छाताबाद को उजाड़ने की किसी भी साजिश पर तत्काल रोक लगाई जाए। छाताबाद को बचाने के लिए आईएसएम की विशेषज्ञ टीम से निष्पक्ष वैज्ञानिक जांच कराई जाए तथा जांच पूरी होने और क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित होने तक भूधंसान प्रभावित क्षेत्र में किसी भी प्रकार के उत्खनन कार्य पर रोक लगाई जाए। साथ ही प्रभावित ग्रामीणों की सुरक्षा और राहत के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं तथा STG (DECO) में कार्यरत मजदूरों की नौ सूत्री मांगों पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

जनता श्रमिक संघ प्रबंधन एवं जिला प्रशासन से मांग करता है कि इन गंभीर जनहित एवं मजदूर हित के मुद्दों पर तत्काल सकारात्मक पहल करते हुए संघ के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता कर समस्याओं का

समाधान किया जाए। मांगें पूरी होने तक संघ का अनिश्चितकालीन आंदोलन एवं विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि बीते 7 जुलाई को छाताबाद में हुए भूधंसान में आधा दर्जन से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद 7 अगस्त को छाताबाद फुटबॉल ग्राउंड के पास भीषण भू-धंसान हुआ जिसमें तीन दर्जन से अधिक घर जमींदोज हो गए तथा दर्जनों लोग घायल हुए। स्थानीय लोगों के अनुसार इस भू-धंसान के पीछे गाइडलाइन के विरुद्ध की गई ब्लास्टिंग की गंभीर भूमिका रही है।

इसके बाद 26 अगस्त को काजू बागान स्थित जमीन धंस गई। वहीं, हदहदिया स्थित तालाब में भी भू-धंसान होने से उसका पानी जमीन के अंदर समा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि STG (DECO) की खदान का पानी समरसेबल पंप के माध्यम से भारी मात्रा में भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र में गिराए जाने के कारण यह घटना हुई। इस के बाद भी कंपनी के द्वारा वही बगल मे पानी गिराया जा रहा है जिससे काजू बगान मे फिर से भूधसान होने की संभावना बन रही है ।

गया। इतनी गंभीर घटनाओं के बावजूद बीसीसीएल प्रबंधन एवं जिला प्रशासन द्वारा आईएसएम की विशेषज्ञ टीम से वैज्ञानिक जांच कराने का आश्वासन दिए जाने के बाद भी अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
सबसे गंभीर बात यह है कि छाताबाद फुटबॉल ग्राउंड के पास स्थित भू-धंसान प्रभावित स्थल पर प्रभावित लोगों को राहत देने, सुरक्षा सुनिश्चित करने और आवश्यक भराई का काम कराने के बजाय STG (DECO) कंपनी द्वारा वहां कोयला कटाई का काम शुरू कर दिया गया है। वहां से कोयला निकालने के साथ-साथ उसकी ट्रांसपोर्टिंग भी की जा रही है। जनता श्रमिक संघ का सवाल है कि जब तक वैज्ञानिक जांच कराकर यह तय नहीं हो जाता कि छाताबाद गांव को कैसे सुरक्षित बचाया जा सकता है, तब तक भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र में कोयला निकालने का काम किस आधार पर किया जा रहा है? यह स्थिति छाताबाद को बचाने के बजाय उसे उजाड़ने की साजिश की आशंका को और गहरा करती है।

वहीं दूसरी ओर, न्यू आकाश किनारी कोलियरी में कार्यरत STG (DECO) आउटसोर्सिंग कंपनी पर स्थानीय मजदूरों के साथ शोषण, भेदभाव, दुर्व्यवहार, गाली-गलौज, मारपीट तथा अपने अधिकारों की आवाज उठाने पर नौकरी से हटाने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप हैं। स्थानीय मजदूरों के सम्मान, रोजगार की सुरक्षा और श्रम अधिकारों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इन दोनों गंभीर मुद्दों को लेकर जनता श्रमिक संघ की ओर से 30 अक्टूबर को गोविंदपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक सहित बीसीसीएल के सीएमडी, उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, डीजीएमएस, न्यू आकाश किनारी कोलियरी प्रबंधन एवं कतरास थाना प्रभारी को लिखित मांग पत्र सौंपा गया था। इसके बाद 11 नवंबर को पुनः स्मार-पत्र (रिमाइंडर) भी भेजा गया। लेकिन आज तक प्रबंधन की ओर से न तो कोई सकारात्मक पहल की गई और न ही जनता श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों के साथ मांगों के समाधान को लेकर कोई वार्ता की गई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top