सीएचसी गोविंदपुर में रक्तदान शिविर आयोजित, बीडीओ ने किया रक्तदान
डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के उपलक्ष्य पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), गोविंदपुर में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी जाहिर आलम के द्वारा रक्तदान कर की गई।
रक्तदान शिविर के साथ-साथ प्रखंड प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए अस्पताल में भर्ती प्रसव मरीजों (प्रसूताओं) के बीच पौष्टिक फलों का वितरण भी किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी जाहिर आलम तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित अस्पताल के अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए आम जनता से ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।