मटका दौड़ एवं तीरंदाजी में प्रतिभा एवं कौशल का किया प्रदर्शन

मटका दौड़ एवं तीरंदाजी में प्रतिभा एवं कौशल का किया प्रदर्शन

डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन, एवं जिला खेल कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, धनबाद में जिला स्तरीय ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत मटका दौड़ एवं तीरंदाजी (आर्चरी) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा एवं कौशल का प्रदर्शन किया। मटका दौड़ जैसी पारंपरिक ग्रामीण खेल गतिविधियों के माध्यम से झारखंड की लोक एवं जनजातीय खेल परंपराओं को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया। वहीं तीरंदाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने निशानेबाजी कौशल का प्रदर्शन किया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानना, उन्हें उचित मंच प्रदान करना तथा पारंपरिक खेल संस्कृति को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना है।

जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय द्वारा 17 से 25 नवंबर तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top