छठ व्रतियों ने खरना पूजा कर ग्रहण किया प्रसाद, भक्तिमय हुआ माहौल

छठ व्रतियों ने खरना पूजा कर ग्रहण किया प्रसाद, भक्तिमय हुआ माहौल

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद, कतरास, बलियापुर तथा झरिया के विभिन्न इलाकों में लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को व्रतियों ने विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ खरना पूजा की। दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को व्रतियों ने भगवान सूर्य एवं छठी मैया की पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू किया। इस दौरान बोर्रागढ़ सुरेंद्र कॉलोनी में भक्तिमय माहौल बना रहा। यहा पर अनिल यादव के आवास पर पुष्पा राय ने अपनी माँ गीता देवी के साथ खरना किया। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सभी को प्रसाद के रूप में गुड़ की खीर, रोटी एवं फल अर्पित किए गए। छठ पूजा पर सुरेंद्र कॉलोनी को विद्युतीकरण कर आकर्षक रूप से सजाया गया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top