हजारीबाग रोड पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत दुर्गापुर से बरेली का था टिकट, सिर में लगी थी गंभीर चोट, शव सरिया थाना ले जाया गया

हजारीबाग रोड पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत दुर्गापुर से बरेली का था टिकट, सिर में लगी थी गंभीर चोट, शव सरिया थाना ले जाया गया

डीजे न्यूज, सरिया, गिरिडीह : हजारीबाग रोड और केशवारी स्टेशन के बीच शुक्रवार देर रात गाड़ी संख्या 13151 से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है।

रेल मदद पर शिकायत मिलने के बाद शिकायतकर्ता अश्वनी पासवान से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि HZD और केशवारी के बीच एक व्यक्ति ट्रेन से गिर गया है। सूचना पर निरीक्षक प्रभारी के आदेश से ऑन ड्यूटी स्टाफ आरक्षी मनोज कुमार पाल और आरक्षी यशवंत कुमार शर्मा को मौके पर भेजा गया।

दोनों जवानों ने बताया कि KM NO 347/4-6 पर अप और डाउन लाइन के बीच एक व्यक्ति गिरा पड़ा दिखाई दिया, जिसके सिर में चोट लगी थी। आरक्षी मनोज कुमार पाल ने मृतक की फोटोग्राफी की। इसकी सूचना SCNL DHN को दी गई और SRP DHN को सूचित करने का आग्रह किया गया। स्थानीय पुलिस थाना सरिया को भी जानकारी दी गई।

रात करीब 21:10 बजे स्थानीय थाना सरिया से SI पिंटू कुमार सिंह स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव की छानबीन की। मृतक के पास दुर्गापुर से बरेली जंक्शन का एक साधारण टिकट ATJ 79324898 मिला। रात करीब 22:25 बजे स्थानीय थाना अग्रिम कार्रवाई हेतु शव को सरिया ले गया। घटनास्थल पर मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट एवं अन्य कोई कागजात नहीं बनाया गया। थाना द्वारा बताया गया कि अंधेरा होने के कारण सरिया थाना पर जाकर कागजात बनाएंगे।

मृतक के पास एक डायरी भी मिली, जिसमें दिए गए नंबर 7431899414 पर हरेंद्र से बात करने पर बताया गया कि उसका नाम शायद शिबू कर्मकार है। वह उसके परिजनों के बारे में पता करके बताएगा, एड्रेस बताने में असमर्थ रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top