पूर्व पार्षद की स्मृति में लगा रक्तदान शिविर, 38 यूनिट रक्त संग्रहित
डीजे न्यूज, सिजुआ (धनबाद): टाटा सिजुआ छह नंबर निवासी सह पूर्व पार्षद स्व. प्यारेलाल महतो की स्मृति में शक्ति सेवा सदन हास्पिटल बांसकपुरिया के परिसर स्थित प्यारेलाल उद्यान में शुक्रवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का उदघाटन टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया। एसएनएमएमसीएच धनबाद के स्वास्थ्य कर्मियों ने 38 यूनिट रक्त संग्रह किया।
रक्तदान करने वालों में प्रतोष महतो, बसंत कुमार महतो, बीरू सिंह, सुमित महतो, सबिता कुमारी, मीरा देवी, कृष्णा मंडल, मंटू महतो, प्रभात महतो, सौरभ कुमार, हरि प्रसाद कहतो, सुरेंद्र कुमार महतो, राकेश महतो शामिल हैं।