पूर्व पार्षद प्यारेलाल महतो की मनाई गई पुण्यतिथि

पूर्व पार्षद प्यारेलाल महतो की मनाई गई पुण्यतिथि

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): धनबाद नगर निगम वार्ड संख्या छह के पूर्व पार्षद दिवंगत प्यारेलाल महतो की पुण्यतिथि शक्ति सेवा सदन बांस कपुरिया के परिसर स्थित प्यारेलाल उद्यान
में शुक्रवार को मनाई गई। सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, दिवंगत पूर्व पार्षद की पत्नी कल्पना महतो, पुत्र झामुमो के कतरास नगर अध्यक्ष सुमित महतो व अमित महतो सहित परिवार के अन्य सदस्य व आमजनों ने तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने पूर्व पार्षद के द्वारा आमजनों के हित में उठाए गए कल्याणकारी कार्यों पर ‌प्रकाश डाला। उनकी स्मृति में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

श्रद्धांजलि देने वालों में टाटा सिजुआ समूह के चीफ विकास कुमार, सीनियर एरिया मैनेजर अमर प्रकाश खलको, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के नेता संजय सिंह, नीलकंठ नारायण महतो, किशन महतो, जनक लाल, धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, पार्षद राममूर्ति सिंह व मो. शहाबुद्दीन, मनोज महतो, दुर्गा चरण मरांडी, शक्ति कालेज के प्रभारी प्राचार्य रमेश प्रसाद, शकील अहमद, शकरू महतो, बाबूनाथ महतो, संजय राय, दयाल महतो, बसंत महतो, संजय महतो, आनंद महतो, प्रतोष महतो, परवेज इकबाल, शंभू प्रसाद, खीटु प्रसाद, घल्टू त्रिगुनाइत,, बीरू सिंह, कृष्णा मंडल, हलीम अंसारी, राजीव कुमार आदि शामिल हैं।‌

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top