बलियापुर के विभिन्न छठ घाटों में तैयारियां अंतिम चरण में
बलियापुर: विधायक चंद्रदेव महतो ने गुरुवार को सिंदूरपुर छठ घाट का जायजा लिया। विधायक ने घाट की साफ सफाई एवं श्रद्धालुओं के आने जाने की सुविधा के बारे में जानकारियां ली। इस अवसर पर छठ पूजा कमेटी के मिठू सरिया, विनय मुखर्जी, देवाशीष पांडे, चुन्नी अग्रवाल, मुन्ना लाला आदि थे। दूसरी ओर सीओ मुरारी नायक एवं बीडीओ प्रभाष चंद्र दास ने अलग-अलग दौरा कर विभिन्न छठ घाटों का जायजा लिया। इस संबंध में सीओ ने बताया कि सुरुंगा स्थित बड़ा तालाब, मुकुंदा नूतन बांध तालाब, अलकडीहा पुराना बांध, सिंदूरपुर जोरिया छठ घाट के साथ-साथ अन्य घाटों का जायजा लिया है। साफ सफाई का कार्य अंतिम चरण में है। सीओ ने बताया कि इनमें से अधिकांश छठ घाटों की साफ सफाई बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से किया जा रहा है। दूसरी ओर छठ पूजा मनाने के लिए बलियापुर बाजार में खरीदारों की काफी भीड़ रही।