लायंस क्लब के सदस्य को मातृशोक
बलियापुर: भाकपा माले के वरिष्ठ कार्यकर्ता व लायंस क्लब बलियापुर के सदस्य दिलीप दत्ता की माता 91 वर्षीय आशा लता दत्त का गुरुवार को निधन हो गया। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। वह एक पुत्र, दो पुत्रियां समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। उनके निधन की सूचना मिलते ही विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक आनंद महतो, उप प्रमुख आशा देवी, काशीनाथ मंडल, आशीष चटर्जी, लायंस क्लब के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, चितरंजन महतो, स्वप्न कुमार महतो, रोहित महतो आदि उनके आवास पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट किया।