पूर्वी टुंडी के बड़बाद में काली पूजा मेला और संथाली जात्रा का भव्य आयोजन
मथुरा ने किया उद्घाटन, सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा बढ़ावा
डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : पूर्वी टुंडी प्रखंड के बड़बाद गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी काली पूजा के अवसर पर आयोजित मेला एवं संथाली जात्रा का उद्घाटन मंगलवार को टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने विधिवत नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही मेले की शुरुआत हो गई।
इस अवसर पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने आयोजन समिति के सदस्यों को मेले के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के पारंपरिक आयोजनों से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है। मेले में संथाली जात्रा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी।
कार्यक्रम में झामुमो के कई कार्यकर्ता, आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।