विधायक से मिला ऊर्जा मित्र संघ का प्रतिनिधिमंडल

विधायक से मिला ऊर्जा मित्र संघ का प्रतिनिधिमंडल

बलियापुर: ऊर्जा मित्र संघ का प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को विधायक चंद्रदेव महतो से उनके आवास पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जिसमें  ऊर्जा मित्रों को मानव दिवस कर्मी के रूप में समायोजित कराने की मांग की गई है। मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आवश्यक पहल करने की मांग विधायक से की गई है। विधायक ने प्रतिनिधिमंडल को इस संबंध में आवश्यक पहल का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में संजीत कुमार मोदक, एके महतो, बापी कर, सागर दत्ता आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top