झूमर प्रतियोगिता में दिखीं झारखंडी संस्कृति की झलक
बलियापुर: काली पूजा के मौके पर मुकुंदा काली मंदिर प्रांगण में सोमवार की रात रंगारंग झूमर नाच का आयोजन किया। इस अवसर पर बोकारो की झूमर कलाकार रेवती महतो एवं कुईलुडीह के रंगलाल महतो की टीम ने रातभर बारी बारी से नृत्यकला का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति की सदस्य तारा देवी ने लोगों को संबोधित करते हुए झारखंड की कला संस्कृति के संरक्षण के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। मौके पर हीरालाल गोराई, सुनील मोदक, सुरेश निषाद, राजू महतो, उमाकांत महतो, राजेश महतो, नेपाल महतो आदि थे।