मोदीडीह की टीम बनी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का विजेता
बलियापुर: निचितपुर में रविवार की रात रियल क्लब की ओर से दिवा-रात्रि वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन पंचायत समिति सदस्य दिवाकर महतो ने किया। मोदीडीह की टीम ने कोनारटांड़ की टीम को दो-शून्य से पराजित कर टूर्नामेंट जीत लिया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सुब्रतो गोप, सुकेश गोप, कुंदन गोप, अशोक कुमार गोप, अमित कुमार गोप, भीम कुमार गोप, पिंटू कुमार, जय प्रकाश महतो, अब्दुल्लाह शेख, मोनू महतो, पप्पू मोदक, विजय मंडल आदि थे।