रंगोली प्रतियोगिता में रमन हाउस ने मारी बाजी टेरेसा दूसरे, खुराना तीसरे स्थान पर

रंगोली प्रतियोगिता में रमन हाउस ने मारी बाजी टेरेसा दूसरे, खुराना तीसरे स्थान पर

कैंपस 30 राजगंज में रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

डीजे न्यूज, राजगंज, धनबाद : कैंपस 30 राजगंज में रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कला और कल्पना से एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोलियां बनाकर सभी का मन मोह लिया।

प्रतियोगिता में रमन हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि टेरेसा हाउस दूसरे और खुराना हाउस तीसरे स्थान पर रहा।

बच्चों ने जलता दीपक, स्वस्तिक, लक्ष्मी-गणेश, फूल-पत्ती और दीपावली की थीम पर सुंदर रंगोलियां बनाई। निर्णायक मंडल ने रंगों के संयोजन, स्वच्छता और प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया।

मौके पर निदेशक सह प्रधानाध्यापक के एम लाल, सुरेश कुम्हार, संतोष साव, एल एल दास, रीना चौरसिया, अजय राय, गुड़िया कुमारी, राज श्री, सोनी कुमारी, सोनल कुमारी, अंजना कुमारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।

कार्यक्रम के अंत में विजेता हाउस के बच्चों को सम्मानित किया गया और सभी बच्चों को दीपावली पर पटाखों से परहेज कर दीपक जलाने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। निदेशक सह प्रधानाध्यापक के एम लाल ने इस सफल आयोजन के लिए विद्यालय की पूरी टीम को बधाई दी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top