हजारीबाग के मेयर अरविंद राणा ने संजीव सिंह को दिया आमंत्रण
डीजे न्यूज, धनबाद: हजारीबाग के महापौर अरविंद कुमार राणा ने शनिवार को धनबाद के महापौर संजीव सिंह से उनके आवास सिंह मेन्शन में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 20 नवंबर को हजारीबाग के संजय सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाली मेयर टी-20 क्रिकेट लीग-2026 के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रित किया।
मुलाकात के दौरान दोनों महापौरों के बीच आत्मीय बातचीत हुई। संजीव सिंह ने आमंत्रण के लिए अरविंद कुमार राणा का आभार जताया और क्रिकेट लीग के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।