ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था पर डीसी की नजर, किया मासिक निरीक्षण

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था पर डीसी की नजर, किया मासिक निरीक्षण

डीजे न्यूज, गिरिडीह : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय गिरिडीह स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था और विभिन्न तकनीकी उपकरणों की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं रखरखाव की जानकारी ली। उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, विद्युत व्यवस्था, बीयू हॉल, जनरेटर रूम और परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का भी बारीकी से निरीक्षण किया। इसके अलावा तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों के लॉग बुक और अग्निशमन यंत्रों की स्थिति की जांच की।

उपायुक्त ने सुरक्षा में तैनात जवानों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति हमेशा सचेत और सक्रिय रहने का निर्देश दिया। उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया।

मासिक निरीक्षण का उद्देश्य ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा, निगरानी और रखरखाव से संबंधित व्यवस्थाओं को नियमित रूप से सुनिश्चित करना है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top