अभिजीत गांगुली जूनियर फुटबॉल लीग: बिरसा मुंडा क्लब और नोभा एक्सीलेंस एफसी के बीच मुकाबला 2-2 से ड्रॉ
डीजे न्यूज, धनबाद: बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले जा रहे धनबाद जिला फुटबॉल लीग के अभिजीत गांगुली जूनियर फुटबॉल लीग मुकाबले में बिरसा मुंडा क्लब और नोभा एक्सीलेंस एफसी के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और निर्धारित समय तक 2-2 गोल की बराबरी पर रहने के कारण मैच ड्रॉ समाप्त हुआ।
बिरसा मुंडा क्लब की ओर से सोहेल अंसारी और अनिल टुडू ने एक-एक गोल किया। वहीं, नोभा एक्सीलेंस एफसी की ओर से प्रिंस और प्रीत कुमार ने एक-एक गोल दागकर अपनी टीम को बराबरी दिलाई।
मैच में निर्णायक की भूमिका तापस वैद्यकर, सुरेंद्र टुडू, वासुदेव हेंब्रम और पूजा कुमारी बाउरी ने निभाई।