जिप अध्यक्ष ने कांस्य पदक विजेता राजदीप और मनदीप को किया सम्मानित

जिप अध्यक्ष ने कांस्य पदक विजेता राजदीप और मनदीप को किया सम्मानित

डीजे न्यूज, धनबाद: जिप अध्यक्ष शारदा सिंह शुक्रवार को चिरकुंडा निवासी जगमोहन सिंह के आवास पहुंची। जिप अध्यक्ष ने राजदीप कौर एवं मनदीप कौर को सम्मानित किया और खेल के क्षेत्र में भविष्य में भी बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि दोनों बहनों की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
मालूम हो कि उज़्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में 13 से 18 अक्टूबर तक आयोजित वाको किकबॉक्सिंग वर्ल्ड कप
प्रतियोगिता में जगमोहन सिंह की दोनों बेटियों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था। मनदीप कौर ने अंडर-18, 60 किग्रा भार वर्ग की तातामी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता, जबकि राजदीप कौर ने इसी भार वर्ग की रिंग स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धियों से देश, झारखंड एवं धनबाद का गौरव बढ़ाया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top