काली पूजा को लेकर गोविंदपुर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील मंदिरों में तैनात होंगे जवान

काली पूजा को लेकर गोविंदपुर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील मंदिरों में तैनात होंगे जवान

डीजे न्यूज, गोविंदपुर, धनबाद : काली पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को गोविंदपुर थाना परिसर में पुलिस और काली पूजा समितियों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद राउत ने की। इसमें पूरे थाना क्षेत्र में आपसी भाईचारे और शांति के साथ पूजा मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि वन काली मंदिर, रक्षा काली मंदिर लाल बाजार और बड़का बाद काली मंदिर में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष खड़काबाद में पूजा और मेला के दौरान गोली चलने की घटना को देखते हुए इस बार विशेष सतर्कता बरती जाएगी।

उन्होंने सभी पूजा समितियों के पदाधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर वालंटियर तैनात रखने और उन्हें सतर्क रहने का निर्देश दिया। साथ ही पूजा एवं मेला के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने की अपील की।

बैठक में सनत लायक, बलराम प्रसाद साव, राजा दास, गोपीनाथ कुंभकार, राधेश्याम गिरि, आशुतोष बनर्जी, अमित लायक, आकाश लायक, मंटू दास और राजीव भारती सहित विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top