पैसों के लालच में दो दोस्तों ने की थी लिलोरी मंदिर के पुरोहित मुन्ना की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा दो आरोपित गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू व अन्य सामान बरामद

पैसों के लालच में दो दोस्तों ने की थी लिलोरी मंदिर के पुरोहित मुन्ना की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

दो आरोपित गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू व अन्य सामान बरामद

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
बीते दिनों कतरास थाना क्षेत्र के तेलियाबांध, भगत सिंह चौक के समीप स्थित आमटांड़ बस्ती में लिलोरी मंदिर के पुरोहित 55 वर्षीय मुन्ना पाण्डेय की हुई हत्या मामले का उदभेदन पुलिस ने कर लिया है। पुरोहित की‌ हत्या उनके दो दोस्तों ने पैसों के लालच में किया था। पुलिस ने आमटांड़ निवासी सोनू कुमार राय उर्फ‌ बजरंगी तथा मिथुन गोप (भगत सिंह चौक) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू सहित अन्य सामान बरामद कर लिया है।

ऎसे हुआ खुलासा

29 अक्टूबर को पुरोहित मुन्ना पांडेय का शव उनके आवास से बरामद किया गया था। हत्यारों ने पुरोहित की पहले गला घोंटा फिर चाकू से प्रहार कर उनकी जान ले ली थी। घटना के बाद एसएसपी प्रभात कुमार ने बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल के नेतृत्व में एस आइटी का गठन किया था।
एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने सिजुआ स्थित कार्यालय कक्ष में गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए मीडिया को बताया कि
पुलिस टीम के द्वारा घटनास्थल से तकनीकी एवं वैज्ञानिक (Technical & Scientific) तरीके से साक्ष्य संकलन करते हुए अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम पुलिस द्वारा संग्रहित साक्षों के आधार पर संदेही सोनु कुमार राय उर्फ बंजरगी एवं मिथुन गोप को थाना लाकर कड़ाई से पूछ-ताछ किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकारी। दोनों ने बयान में पुलिस को बताया कि वे मृतक मुन्ना पाण्डेय के साथ बैठकर अक्सर खाते-पीते थे। दोनों आरोपित को मालूम था कि दशहरा पूजा में मुन्ना पाण्डेय 15-20 हजार कमाया है। आरोपितों ने 28 की रात्रि में मुन्ना पाण्डेय से खाने पीने का पार्टी मांगा। मुन्ना पाण्डेय ने सोनु कुमार राय उर्फ बंजरगी एवं मिथुन गोप को पार्टी के लिए रुपया दिया। जब मुन्ना पाण्डेय अत्यधिक नशा में आकर सो गए तब इन दोनों ने मुन्ना पाण्डेय के घर में रखा गया रुपया खोजेने लगा। इसी क्रम में कांसा का वर्तन गिर जाने के कारण तेज आवाज होने से मुन्ना पाण्डेय की नींद खुल गयी और उन्होंने विरोध किया। पकड़े जाने के डर से सोनु कुमार राय उर्फ बजरंगी एवं मिथुन गोप ने टी०वी० के डीस तार से गला दबाकर उन्हें अचेत कर दिया। जब वह वेसुध हो गया तब मिथुन गोप के द्वारा घर में रखे चाकू से मुन्ना पाण्डेय का गला रेत कर हत्या कर दिया गया। दोनों आरोपियों ने मुन्ना पाण्डेय के घर से टी०वी०, कांसा का वर्तन एवं मोबाईल फोन लेकर चले गए। अनुसंधान के दौरान पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर टी०वी०, कांसा का वर्तन एवं घटना में प्रयोग किया गया चाकू बरामद किया गया है।
पुलिस दोनों आरोपित को अदालत ले गयी, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बरामद समानो की सूची

मृतक के घर से चोरी हुआ सेमसंग कम्पनी का एल.ई.डी.टी.वी.।

मृतक के घर से चोरी हुआ कांसा का तीन प्लेट (बरतन)।

घटना में प्रयोग किया गया चाकू

खून लगा कपड़ा।

घटना में प्रयोग किया गया डिस का काला रंग का केबल तार।

 

छापामारी दल में शामिल पुलिस टीम

प्रवीण कुमार – पु०नि० – सह – थाना प्रभारी कतरास।

दुर्गेश कुमार सिंह – पु०अ०नि०।

मनोज कुमार -पु०अ०नि०।

निर्भय कुमार -पु०अ०नि०।

पवन तिर्की -पु०अ०नि०।

सत्येन्द्र यादव -पु०अ०नि०।

शैलेश कुमार- स०अ०नि० एवं सशस्त्र बल सभी कतरास थाना।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top