असंगठित मजदूर मोर्चा के कतरास क्षेत्रीय अध्यक्ष बने अशोक व प्रिंस सचिव
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): असंगठित मजदूर मोर्चा कतरास एरिया 4 की एक बैठक वेस्ट मोदीडीह कोलियरी में संपन्न हुई l बैठक की अध्यक्षता कारू यादव ने की एवं संचालन प्रिंस सिंह ने किया। बैठक में मोर्चा के जिला सचिव पवन महतो उपस्थित थे l
पवन महतो ने कहा की कतरास एरिया 4 में मजदूरों की समस्या काफी जटिल है l वेस्ट मोदीडीह कोलियरी में कई वर्षों से ट्रक मैन्युअल लोडिंग का कार्य बंद पड़ा हुआ है l जबकि इस कोलियरी क्षेत्र में भूमि आउटसोर्सिंग कंपनी कई वर्षों से चल रही है l प्रबंधन मजदूरों के प्रति गंभीर नहीं है l ट्रक मैन्युअल लोडिंग की मांग को लेकर असंगठित मजदूर मोर्चा आगे संघर्ष करेगी एंव आने वाले समय विभिन्न मांगों को लेकर एरिया 4 का घेराव प्रदर्शन किया जाएगा l बैठक के बाद असंगठित मज़दूर मोर्चा कतरास एरिया 4 कमेटी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष अशोक यादव, कार्यकारी अध्यक्ष कारू यादव,उपाध्यक्ष राजेश बाउरी,अधिक यादव,सचिव प्रिन्स सिंह,सह सचिव करण बाउरी,कोषाध्यक्ष चंदन कुमार,संगठन सचिव राजकुमार, कार्यकारिणी सदस्य में राजेश यादव,मोहन कुमार,शंकर यादव को शामिल किया गया l