एक सप्ताह में दो शिक्षकों के निधन से शोक में डूबा भुईयां पहाड़पुर, शोक सभा में उमड़े ग्रामीण-दिवंगत प्रधानाध्यापकों को दी श्रद्धांजलि
डीजे न्यूज, धनबाद : दिवंगत शिक्षक को श्रद्धांजलि देने के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय भुईयां पहाड़पुर में समाजसेवियों, ग्रामीणों एवं शिक्षा प्रेमियों ने शोक सभा का आयोजन किया।
झारखंड आंदोलनकारी शंकर किशोर महतो की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में विद्यालय के दिवंगत पूर्व प्रधानाध्यापक हरि प्रसाद महतो एवं निवर्तमान प्रभारी प्रधानाध्यापक सुबोध महतो को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
शोक सभा में सांसद प्रतिनिधि गिरधारी महतो ने दुख जताते हुए दोनों के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। मुखिया रिंकू महतो ने दिवंगत शिक्षकों को याद करते हुए इनके सेवा कार्यों की सराहना की।
एक सप्ताह के अंतराल में दोनों शिक्षकों के निधन से स्कूली बच्चे भी काफी दुखी नजर आए।
शोक सभा में पंसस अजीत महतो, झारखंड आंदोलनकारी हरि प्रसाद महतो, शिवशंकर शर्मा, अयोध्या प्रसाद महतो, ज्योतिलाल महतो, राजेश मंडल, रेवती रमण, दशरथ महतो, हुबलाल महतो, खुदीराम महतो आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।