सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे मथुरा समेत कई विधायक

Advertisements

सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे मथुरा समेत कई विधायक

डीजे न्यूज, धनबाद : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह में टुंडी के विधायक एवं मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो शामिल होंगे। संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार भगत के नेतृत्व में शिक्षक प्रतिनिधियों ने विधायक से मुलाकात कर कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

इस अवसर पर संघ के पूर्व जिला वरीय उपाध्यक्ष एवं राज्य प्रतिनिधि राजकुमार वर्मा, संयुक्त सचिव दिनेश राम, राजीव कुमार और सतीश राय सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

12 फरवरी को बिरसा मुंडा पार्क में होगा सम्मान समारोह और वनभोज 

 

सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में 12 फरवरी 2025 को बिरसा मुंडा पार्क, धनबाद में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें वनभोज का भी आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में धनबाद जिले के सभी विधायक और सांसद को आमंत्रित किया गया है।

 

आमंत्रित जनप्रतिनिधि:

ढुलू महतो (सांसद, धनबाद)

 

राज सिन्हा (विधायक, धनबाद)

रागिनी सिंह (विधायक, झरिया)

 

अरूप चटर्जी (विधायक, निरसा)

 

चंद्रदेव महतो (विधायक, सिंदरी)

 

शत्रुघ्न महतो (विधायक, बाघमारा)

 

प्रशासनिक पदाधिकारी भी रहेंगे शामिल

 

संघ ने धनबाद जिले के कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को भी आमंत्रित किया है, जिनमें शामिल हैं:

 

राजेश कुमार (अनुमंडल पदाधिकारी, धनबाद)

 

निशु कुमारी (जिला शिक्षा पदाधिकारी)

 

आयुष कुमार (जिला शिक्षा अधीक्षक)

 

शनि कुमार (सहायक नगर आयुक्त)

 

प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारीगण

 

 

500 से अधिक शिक्षक लेंगे भाग

संघ के अनुसार, इस सम्मान समारोह में धनबाद जिले के सभी शैक्षणिक अंचलों के अध्यक्ष, सचिव सहित लगभग 500 शिक्षक शामिल होंगे। यह आयोजन सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान और उनके योगदान को स्मरण करने के लिए किया जा रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top