बच्चों के बीच ड्रेस एवं मिठाई वितरित
बलियापुर: गोपीनाथडीह में सोमवार की देर शाम माइक्रो लर्निंग सेंटर में मालाबार दिवस का आयोजन किया गया। मौके पर मौजूद उप प्रमुख आशा देवी ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर गांव के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मौके पर बच्चों के बीच ड्रेस एवं मिठाई का वितरण किया गया। इस अवसर पर स्वप्न कुमार महतो समेत काफी संख्या में लोग थे।