SIR के नाम पर मतदाता छंटनी का विरोध, सड़क नहीं बनी तो प्रखंड मुख्यालय में धरने की चेतावनी
बरमसिया में झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा की बैठक, संस्थापक स्वदेश भट्टाचार्य को दी श्रद्धांजलि
डीजे न्यूज, देवरी (गिरिडीह) : देवरी प्रखंड स्थित ग्राम बरमसिया में झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा की बैठक सिरूलाल मरांडी की अध्यक्षता में की गई।
बैठक के पूर्व पार्टी के संस्थापक स्वदेश भट्टाचार्य को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं कहा गया कि अभी झारखंड में SIR के नाम पर मतदाताओं की छंटनी कर दी जा रही है, इसको लेकर हर जगह चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है
वहीं इस क्षेत्र में रोड को लेकर सभी विभागों को आवेदन दिए हैं लेकिन अभी भी रोड नहीं बना है, जिससे लोगों को काफी दिक्कत है। अगर इस समस्या का समाधान नहीं होता है तो बहुत जल्द प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया जाएगा। इसकी जवाबदेही MLA, MP एवं स्थानीय प्रशासन पदाधिकारी गण होंगे।
इस दौरान झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा के 50 सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण भी किया।
इस बैठक में फगु हेंब्रम, मुमताज अंसारी, कामदेव राय, सिताराम किस्कू, लाछो साव, रोहित राय, समेल टुडू, छोटेलाल मुर्मू, प्रेम किस्कू आदि लोग मौजूद थे।