दोंदलो में मिले युवक के शव का मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम, परिजन टोला निवासी युवक की संदिग्ध मौत
डीजे न्यूज, बगोदर (गिरिडीह) : बगोदर-सरिया रोड के दोंदलो में संदिग्ध परिस्थिति में रविवार रात बगोदर के परिजन टोला के युवक का शव पुलिस ने बरामद किया था।
पूर्व मुखिया संतोष कुमार रजक के पहल पर सोमवार को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में गिरिडीह में शव का पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी की गई। मौके पर पूर्व मुखिया लक्ष्मण महतो भी उपस्थित थे।