अवैध कोयला खनन के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में जुटे माथाबांध के ग्रामीण

अवैध कोयला खनन के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में जुटे माथाबांध के ग्रामीण

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मंदरा, बरोरा बस्ती में हो रहे अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ माथाबाँध के ग्रामीण आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं।
माथाबाँध निवासी कन्हाई चौहान ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा की बीसीसीएल प्रबंधन, सीआईएसएफ की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर अवैध कोयला खनन किया जा रहा है। धंधेबाजों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि बीसीसीएल के अधिकारी की भी पिटाई करने से गुरेज नहीं करते हैं। हाल ही में जोगीडीह कोलियरी के पीओ के साथ हुई मारपीट की घटना इस बात का उदाहरण है। समय रहते अवैध उत्खनन पर अंकुश नहीं लगाया गया तो टंडाबारी, छाताबाद आदि जगहों जैसा यहां भी भू-धंसान की घटना हो सकती है।
अगर जिला प्रशासन अवैध उत्खनन पर अंकुश नही लगाता है तो एसएसपी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कन्हाई चौहान, शनि चौहान,रविन्द्र चौहान,डीके चौहान,निकु चौहान,महेश चौहान,
आकाश चौहान, सुरन चौहान, गुड्डु चौहान, मनोहर चौहान , सुमित यादव, रामा , गुष्ठा यादव, जगन्नाथ यादव, धर्मेन्द्र चौहान, बजरंगी चौहान, दिनेश चौहान, भोला चौहान, अमर चौहान सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top