पचम्बा में घर के बाहर खड़ी Scorpio S-11 चोरी, रात्रि 2:10 बजे वारदात CCTV में कैद
पीड़ित ने थाने में दी शिकायत
डीजे न्यूज, पचम्बा (गिरिडीह) : पचम्बा थाना क्षेत्र के तेलोडीह टोला कुसमा टांड निवासी शाहबाज आलम की काले रंग की Scorpio S-11 गाड़ी अज्ञात चोरों ने घर के बाहर से चोरी कर ली।
पीड़ि के अनुसार गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर JH01EL-8863, चेचिस नंबर MA1TA2452P2140142, इंजन नंबर YSP4270996 है। यह गाड़ी उनके बड़े भाई मो. रजाउल्लाह के नाम से रजिस्टर्ड है।
घटना बीती रात की है। पीड़ित शादी समारोह से रात 11:50 बजे गाड़ी को घर के पास खड़ा कर सोने चला गया था। सुबह 6 बजे उठने पर गाड़ी गायब मिली। आसपास के CCTV फुटेज की जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोरों द्वारा लगभग 2:10 बजे रात में गाड़ी को चोरी कर डहरबारी-गावां मार्ग की ओर भगा ले जाया गया है।
पीड़ित ने बताया कि चोरी में एक सफेद रंग की गाड़ी का इस्तेमाल किया गया है जो घर के सामने खड़ी CCTV में दिख रही है।
इस संबंध में पीड़ित मो. शाहबाज आलम ने पचम्बा थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर गाड़ी बरामद करने की मांग की है।