राज्यसभा सांसद से मिले मार्शल आर्ट्स के अध्यक्ष, अम्बेडकर स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स की गतिविधियों से कराया अवगत

राज्यसभा सांसद से मिले मार्शल आर्ट्स के अध्यक्ष, अम्बेडकर स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स की गतिविधियों से कराया अवगत

डीजे न्यूज, धनबाद: अम्बेडकर स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स के अध्यक्ष सह मुख्य प्रशिक्षक, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज दर्जनों रिकॉर्ड के धारक एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनिल बाँसफोर ने नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद शिवेश कुमार से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान अनिल बाँसफोर ने उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया तथा अम्बेडकर स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स की गतिविधियों और खिलाड़ियों की उपलब्धियों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अब तक दर्ज अपने सभी रिकॉर्ड क्रमवार प्रस्तुत किए। साथ ही हांगकांग में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शटलकॉक चैंपियनशिप में प्राप्त अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र भी दिखाया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
अनिल बाँसफोर द्वारा प्रस्तुत उपलब्धियों की शिवेश कुमार ने सराहना की। उन्होंने कहा कि अम्बेडकर स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स खेल के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही अम्बेडकर स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स के प्रांगण में पहुंचकर खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे और उन्हें अपना आशीर्वाद देंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top