देवरी में भाकपा-माले का SIR के खिलाफ हल्ला बोल, कुशवर से अडवारा तक पदयात्रा 

देवरी में भाकपा-माले का SIR के खिलाफ हल्ला बोल, कुशवर से अडवारा तक पदयात्रा 

 बोले रामकिशुन यादव-करोड़ों वोटरों का नाम काटने की साजिश

डीजे न्यूज, देवरी (गिरिडीह) : देवरी प्रखंड स्थित भाकपा माले हरियाडीह लोकल कमिटी की ओर से एसआईआर के नाम पर बड़े पैमाने पर मतदाताओं का नाम हटाने को लेकर और एसआईआर पर रोक लगाने के सवाल पर आज पूरे देश के लोकतंत्र पसंद नागरिकों ने लाखों की संख्या में रामलीला मैदान में एकजुट होकर एसआईआर पर रोक लगाने की मांग को लेकर देवरी प्रखंड के कुशवर में रविवार को एक पदयात्रा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान लोगों ने सर्वप्रथम पार्टी के संस्थापक सदस्य स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर एक मिनट का मौन धारण किया, उसके बाद उक्त पदयात्रा कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया जो कुशवर, बुतुरुआ टांड़ होते हुए अडवारा गांव तक चला। इस दौरान एक नुक्कड़ सभा भी की गई।जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित पार्टी नेता रामकिशुन यादव ने एसआईआर पर अपनी बात रखते हुए कहा कि अब तक एसआईआर के नाम पर करोड़ों मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है और अब झारखंड की बारी है और यहां भी साजिश चल रही है। जो भी मतदाता अपना दस्तावेज जमा कर रहे हैं, मुख्य चुनाव आयुक्त का कहना है कि मेरा सॉफ्टवेयर अलाव नहीं कर रहा है। इसमें एक गहरी साजिश है और सभी मतदाताओं को सचेत रहने की जरूरत है।पदयात्रा कार्यक्रम के माध्यम से मांग की गई कि एसआईआर पर रोक लगाई जाए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को अतिशीघ्र बर्खास्त किया जाए, और मतदाता सूची से हटाए गए नामों को पुनः जोड़ा जाए।कार्यक्रम का नेतृत्व टेकनरायण यादव और बलबीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया।मौके पर मोहन यादव, मोहन पंडित, अशोक पंडित, नरेश हाजरा, ब्रह्मदेव हाजरा, सोनिया देवी, सावित्री देवी, फुलवा देवी, धनेश्वरी देवी, कोशिलया देवी, पुरनी देवी आदि लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top