बिलीव क्रिकेट एकेडमी बनी बॉक्स नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की चैंपियन

बिलीव क्रिकेट एकेडमी बनी बॉक्स नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की चैंपियन

फाइनल में प्रिंस वनांचल को 11 रन से हराया

डीजे न्यूज, गिरिडीह : शहर के डाड़ीडीह स्थित वाया एरिना में रविवार रात को आयोजित बॉक्स नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। इसमें बिलीव क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रिंस वनांचल को 11 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, वहीं दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची टाइटंस के ऑनर सतविंदर सिंह सलूजा उपस्थित रहे। इनके अलावा देवेंद्र सिंह, चिरंजीव सिंह, मनोज जालान, डॉ. सुमन, अभिषेक सिन्हा और विवेक सिन्हा ने भी आयोजन में शिरकत की। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सचिन को बेस्ट बैट्समैन, ध्रुव को बेस्ट बॉलर, सौरव को प्लेयर ऑफ द सीरीज और विक्की को बेस्ट फील्डर का खिताब मिला। टूर्नामेंट में विजेता टीम की पुरस्कार राशि रांची टाइटंस की ओर से प्रायोजित की गई, जबकि उपविजेता टीम की पुरस्कार राशि जय माता दी मार्बल और दीपक किराना स्टोर ने प्रायोजित की। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में तरनजीत सिंह खालसा, मोंटी, ध्रुव, फुरकान, समर और अभिषेक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने अतिथियों, प्रायोजकों, खिलाड़ियों और दर्शकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना है। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top